नियम व शर्तें :


1. लाइब्रेरी में प्रवेश करने से पहले मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, लैपटॉप या टैबलेट आदि उपकरण फ्लाइट मोड अथवा साइलेंट मोड पर रखें।

2. फोटो पहचान व पते के लिए आधार कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस / वोटर कार्ड में से कोई एक, जिसमें फोटो व पता स्पष्ट हो, अपने फोन से लाइब्रेरी के नंबर पर व्हाट्सएप करना अनिवार्य है।

3. प्रयोग न होने पर लाइट अवश्य बंद कर दें। राष्ट्र हित में बिजली बचाएं, Energy Saved is Energy Produced

4. कुर्सी को व्यवस्थित तरीके से रखकर बैठें, रास्ते में अवरोध उत्पन्न न करें। किसी अन्य कुर्सी पर पैर रखकर न बैठें। कुर्सी की अदला-बदली स्वयं न करें। यदि कुर्सी से संबंधित समस्या है तो प्रबंधक को बताएं।

5. अन्य किसी की सीट पर न जाएं / न बुलाएं, न किसी की तरफ झांकें, न किसी की कोई वस्तु उठाएं। अन्य सीट पर बैग आदि न रखें।

6. जोर-जोर से या फुसफुसाकर न पढ़ें / न इशारों में बात न करें। कृपया शांत रहें।

7. लाइब्रेरी में फोन न उठाएं एवं लाइब्रेरी में फोन पर बात न करें। किसी भी माध्यम से वीडियो कॉल न करें। लाइब्रेरी में फोटो खींचना अथवा वीडियो रिकॉर्ड करना सख्त मना है।

8. प्रवचन, मैच, फिल्म, पॉडकास्ट, यूट्यूब शॉर्ट्स, इंस्टाग्राम रील्स, फेसबुक आदि मनोरंजन सामग्री न देखें।

9. लाइब्रेरी परिसर में राजनीतिक दलों पर सामूहिक चर्चा न करें।

10. लाइब्रेरी परिसर को साफ रखें। किसी भी तरह का कचरा फर्श पर न फैलाएं।

11. डेस्क पर पेन न चलाएं। डेस्क को नियमित साफ करें। पुस्तकों को व्यवस्थित तरीके से बैग में ही रखें। डेस्क पर अधिकतम 10 पुस्तकें ही रखकर छोड़ सकते हैं।

12. लाइब्रेरी में लैपटॉप / कंप्यूटर / टैबलेट / पुस्तकें आदि को डेस्क पर छोड़कर जाने के लिए सीट आरक्षित कराना अनिवार्य है।

13. लाइब्रेरी परिसर में किसी भी तरह का नशीला पदार्थ, मांसाहारी भोजन, अंडा, लहसुन, प्याज, मूंगफली, पान मसाला, सुपारी, च्युइंगम खाना सख्त मना है।

14. लाइब्रेरी का वाईफाई क्यूआर कोड / पासवर्ड किसी के साथ / किसी भी स्थिति में साझा न करें।

15. यदि तबीयत ठीक नहीं है तो तत्काल परिजनों को सूचित करें। घर पर रहकर आराम करें व किसी चिकित्सक से सलाह लें।

16. माता/पिता का मोबाइल नंबर इमरजेंसी संपर्क के लिए नोट व सत्यापन अवश्य करा दें।

17. घर के किसी भी सदस्य या परिचित को लाइब्रेरी में अंदर आने की अनुमति नहीं है। यदि ऐसा पाया जाता है तो आपका प्रवेश तत्काल प्रभाव से निषेध कर दिया जाएगा। इसके लिए आप स्वयं जिम्मेदार होंगे।

18. अपने वाहन अथवा कीमती वस्तु जैसे लैपटॉप, मोबाइल, टैबलेट, घड़ी आदि की स्वयं सुरक्षा करें। यह विद्यार्थी की जिम्मेदारी होगी। किसी भी तरह की क्षति के लिए लाइब्रेरी व प्रबंधक की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी और न ही कोई क्षतिपूर्ति की जाएगी।

19. किसी भी नियम उल्लंघन की स्थिति में लाइब्रेरी में आपका प्रवेश तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया जाएगा। बिना किसी भुगतान के एवं बिना कोई कारण बताए आपकी सभी सुविधाएं समाप्त कर दी जाएंगी।

20. लाइब्रेरी प्रत्येक माह 29 दिन ही कार्यरत रहेगी। यदि कोई माह 31 दिन का है तो उस माह 2 दिन यानी 30 व 31 का अवकाश रहेगा एवं फरवरी में 29 फरवरी का अवकाश रहेगा। इसके अलावा 26 जनवरी, 15 अगस्त, 2 अक्टूबर, दीपावली व होली का भी अवकाश रहेगा।

21. यदि आपको लाइब्रेरी में कोई असुविधा हो तो लाइब्रेरी प्रबंधक से 7217281201 पर तत्काल संपर्क करें। अपनी समस्या किसी अन्य विद्यार्थी को बताकर किसी अन्य की पढ़ाई में बाधा न पहुंचाएं। किसी भी सुझाव/शिकायत के लिए स्वयं (केवल एक व्यक्ति) प्रबंधक से संपर्क करें, अन्य किसी के साथ समूह बनाकर शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं की जाएगी।

22. लाइब्रेरी में पूरी आस्तीन वाले शालीन वस्त्र ही पहनकर आएं। असामान्य वस्त्र जैसे शर्ट्स / हाफ पैंट आदि प्रतिबंधित हैं।

23. लाइब्रेरी में शांति भंग करने पर 1000 रुपये की जुर्माना राशि का भुगतान करना होगा। इसमें लाइब्रेरी में खड़े होकर जोर-जोर से चिल्लाना अथवा मैनेजर / संचालक से बहस करना शामिल है।

            लाइब्रेरी में शांति बनाए रखें एवं सभी नियमों का निष्ठापूर्वक पालन करें। हम आपसे सहयोग की अभिलाषा रखते हैं।